फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे स्टेशनों से भी पिछड़ गया मंडल मुख्यालय का स्टेशन

विज्ञापन
moradabad railway station
विज्ञापन
मुरादाबाद। गांधी जयंती पर जारी की गई रेलवे की स्वच्छता रैंकिंग में मुरादाबाद रेल मंडल में आने वाला हरिद्वार स्टेशन टॉप टेन में शामिल हो गया, लेकिन मंडल मुख्यालय का मुरादाबाद स्टेशन 256 वें स्थान पर पहुंच गया। जबकि पिछले साल जारी की गई स्वच्छता रैंकिंग में मुरादाबाद 179 वें स्थान पर था। यानी मंडल के छोटे स्टेशनों से भी मुरादाबाद स्टेशन पिछड़ गया। साफ सफाई, यात्री सुविधा, पुल, स्वचालित सीढ़ियां, वेटिंग एरिया, पार्किंग एरिया, शौचालय समेत अन्य बिंदुओं के आधार पर स्वच्छता रैकिंग जारी की गई है।
विज्ञापन

रेलवे ने क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया नाम की कंपनी से देश भर में स्टेशनों पर स्वच्छता सर्वे कराया था। बुधवार को गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छता रैंकिंग जारी की गई। जिसमें मुरादाबाद रेलवे स्टेशन को 256 वां स्थान मिला है। हरिद्वार 10, देहरादून 29, शाहजहांपुर 21, नजीबाबाद 171, बरेली 177, रुड़की 189, चंदौसी 212, हापुड़ 269, अमरोहा 392, हरदोई 456 वें स्थान पर पहुंच गया है। डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल का हरिद्वार स्टेशन टॉप टेन में शामिल हुआ है। जबकि तीन स्टेशन शीर्ष तीस में शामिल हो गए हैं।
मुरादाबाद स्टेशन पर घूस मांगते पकड़ी गई थी सर्वे टीम
मुरादाबाद। रेलवे की स्वच्छता सर्वे करने वाली कंपनी क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर अगस्त माह में सर्वे करने आई थी। टीम के सदस्यों ने यहां रेलवे अधिकारियों ने स्वच्छता सर्वे रैंकिंग बेहतर बनाने के बदले में बीस हजार रुपये की मांग की थी। अधिकारियों की शिकायत पर दोनों को गिरफ्तार किया गया था। इनके खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें