फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पांच साल बाद भी मोस्ट वांटेड सुमित को नहीं पकड़ सकी पुलिस, फहीम एटीएम की भी जोर-शोर से चल रही तलाश

Wed, 20 Dec 2023 04:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

बदायूं जेल से मई 2018 में सुमित फरार हो गया था। उस पर दो लाख का इनाम घोषित है। पुलिस के अलावा एसटीएफ भी उसे तलाश रही है। अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल दो लाख के इनामी सुमित को पुलिस पांच साल बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई। सुमित ने भरी कचहरी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा की हत्या कर दी थी और बदायूं जेल की दीवार फांद कर फरार हो गया था। पुलिस के अलावा एसटीएफ भी उसकी तलाश में जुटी है।  

विज्ञापन


23 फरवरी 2015 को कचहरी में डिलारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। डिलारी के हिमायूंपुर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख सिविल लाइंस के रिंकू चौधरी हत्याकांड में जेल में बंद थे। घटना के समय उन्हें जेल से पुलिस कस्टडी में पेशी पर कोर्ट लाया गया था।

पुलिस कर्मियों ने मौके पर ही रिंकू चौधरी के भाई सुमित और उसके ममेरे भाई पंकज को दबोच लिया गया था। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया था। सितंबर 2015 को सुमित को मुरादाबाद से बदायूं जेल शिफ्ट कर दिया गया था। 12 मई 2018 की रात कुख्यात अपराधी चंदन की मदद से सुमित जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया था।
विज्ञापन


उस पर दो लाख का इनाम घोषित है। पुलिस के अलावा एसटीएफ भी उसे तलाश नहीं पाई है। सुमित की फरारी के कारण उसके खिलाफ मुरादाबाद कोर्ट में चल रहे केसों की सुनवाई भी बाधित हो रही है। पिछले माह सिविल लाइंस थाने में सुमित के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवमानना के मामले में केस दर्ज किया गया था। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि सुमित की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें