एसओ दीपक मलिक ने बताया कि दस गावों के ताजिये 50-60 फीट ऊंचे बनाए गए थे। ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनसे 12 फीट से अधिक ऊंचे ताजिये नहीं बनाने को कहा गया था। सुरक्षा की दृष्टि से इन पर रोक लगाई गई।
मूंढापांडे इलाके में चेहल्लुम के मौके पर ताजियों का जुलूस निकाल कर्बला में दफन किया गया। पुलिस ने दस गांवों में 12 फीट से अधिक ऊंचाई वाले ताजियों को कर्बला ले जाने की अनुमति नहीं दी। इन गांवों में किसी तरह का कोई विवाद न हो इसलिए वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
गांव दौलतपुर अजमतपुर, लालाटीकर, रौंडा में लोगों ने चेहल्लुम के मौके पर ताजियों का जुलूस निकाल कर दौलतपुर अजमतपुर स्थित कर्बला में दफन किया। इसके अलावा आसपास के अन्य गांवों से भी ताजियों का जुलूस निकाला गया।
जुलूस में शामिल 10 गांवों के ताजिये 12 फीट ऊंचाई से अधिक पाए गए। उन्हें पुलिस ने गांव में ही रोक दिया। इनमें अफजलपुर, करनपुर, अहमदपुर, सीकमपुर पांडे, रामपुर भीला, सरकंडा खास, मुनीमपुर नियामतपुर इकरोटिया, खपरैल की मिलक, भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव खैरखाता शामिल है।
विज्ञापन
एसओ दीपक मलिक ने बताया कि इन दस गावों के ताजिये 50-60 फीट ऊंचे बनाए गए थे। पहले ही ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनसे 12 फीट से अधिक ऊंचे ताजिये नहीं बनाने को कहा गया था।