फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से ठगी: एक प्लाॅट का दो बार कर दिया साैदा.. करते रहे गुमराह, पीड़ितों की परेशानी सुन पुलिस भी हैरान

Sat, 12 Oct 2024 01:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में एक प्लाॅट का दो बार साैदा कर महिलाओं से ठगी कर ली गई। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस गश्त के दौरान - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में पहले से ही बिकी हुई जमीन का दोबारा साैदा करने में सिविल लाइंस थाने में दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कटघर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी सरदार हरविंदर सिंह ने पाकबड़ा के गिन्नौर दी माफी निवासी सत्यपाल सिंह और मझोला के लाइनपार कुंदनपुर निवासी प्रकाश वीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


सरदार हरविंदर सिंह ने बताया कि उनकी मां इंद्रजीत कौर के नाम उन्होंने 2006 में पाकबड़ा के गिन्नौर दी माफी निवासी धर्मपाल सिंह की जमीन और 2009 में धर्मपाल सिंह के दो बेटे सत्यपाल सिंह व देवेंद्र सिंह की दो जमीन का बैनामा कराया था। 

बैनामा कराने के बाद उनकी मां की मृत्यु हो गई थी। जिस कारण जमीन का दाखिल खारिज नहीं हो पाया था। आरोप है कि पिता धर्मपाल, भाई देवेंद्र और मां रामेश्वरी देवी की मौत के बाद सत्यपाल सिंह ने उनके हिस्से की जमीन भी वारिसान के आधार पर अपने नाम पर चढ़वा ली।
विज्ञापन


इससे सारी जमीन कागजों में सत्यपाल के नाम हो गई। आरोप है कि सत्यपाल ने प्रकाशवीर सिंह के साथ मिलकर जमीन का सौदा अमरोहा और मुरादाबाद की दो महिलाओं से कर लिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर सत्यपाल और प्रकाशवीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  

जमीन के विवाद में दो पक्ष आए आमने-सामने

छजलैट थाना क्षेत्र के गांव सराय खजूर निवासी मुंसफ, तकसीर और मोहम्मद आलम के बीच आबादी की तीन बीघा भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। मुंसफ और तकसीर का कहना है कि तहसील प्रशासन ने विवादित भूमि की नापतौल कर हद लगवा दी थी।

जिन्हें दूसरे पक्ष ने उखाड़ कर गायब कर दिया है, शिकायत करने पर विपक्षी मारपीट पर उतारू हो गए। वहीं मोहम्मद आलम ने दूसरे पक्ष द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें