मझोला थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक युवक ने तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मझोला क्षेत्र निवासी महिला ने डीआईजी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी को अगवा करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने केस दर्ज कराया था।
जिसमें बताया कि उसकी बेटी दो को अक्तूबर को रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र के मंसूरपुर निवासी विपिन अगवा कर ले गया था। आरोपी घर से एक लाख, दो लाख की कीमत के सोने-चांदी के जेवर ले गया था। एसएचओ आरपी शर्मा ने बताया कि विपिन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।