बीमार रिश्तेदार का हाल-चाल जानने के लिए निकली नानी और धेवती की अलीगंज रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर रेलवे पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दलपतपुर पुलिस चौकी के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सड़क किनारे खड़े केमिकल से भरे टैंकर में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के खीरी पुरवा निवासी विश्वनाथ (26) और उनकी 10 माह की बेटी अवंतिका की माैत हो गई।
हादसे में घायल विश्वनाथ की पत्नी रामभारती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरदोई निवासी विश्वनाथ इंजीनियर थे और नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करते थे। वह पत्नी और बेटी के साथ नोएडा के बराैला गांव में किराए पर रहते थे। शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे परिवार समेत बाइक से अपने घर के लिए निकले थे।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर पुलिस चौकी के पास सर्विस रोड के किनारे खड़े केमिकल भरे टैंकर में अनियंत्रित होकर बाइक पीछे से घुस गई। हादसे में विश्वनाथ की मासूम बेटी अवंतिका की मौके पर ही माैत हो गई, जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विश्वनाथ को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामभारती का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर हरदोई से विश्वनाथ के परिजन भी आ गए।
थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया। चालक को हिरासत में लेने के साथ ही टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।