मुरादाबाद में साइबर ठग ने महिला का वीडियो एडिट कर अश्लील बना दिया। इसके बाद पीड़िता को वीडियो भेजकर ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गलशहीद क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि एक दिन उसके व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई।
कांठ थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक का कहना है कि उसकी 25 वर्षीय पत्नी 28 अगस्त को घर से मोबाइन ठीक कराने के लिए हल्दुआ माफी निवासी बबलू की दुकान पर गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। बबलू ने भी कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया।
युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी को गांव के ही रहने वाले अशोक, सतपाल और अय्यूब ने अपने कब्जे में लेकर कहीं गायब कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अगवानपुर के एक मोहल्ले से 30 सितंबर की सुबह 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। किशोरी के भाई ने एक युवक पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। जिस युवक पर आरोप लगाया गया है उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। किशोरी और युवक अलग अलग बिरादरी से हैं।