फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी में सनसनी: गला रेतकर सब्जी विक्रेता की हत्या, खेत में पुआल से ढका शव मिला, कमीज का बनाया था फंदा

Thu, 03 Oct 2024 12:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी (संभल)

सार

चंदौसी के सब्जी विक्रेता जसवंत दिवाकर का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका लहूलुहान शव धान के खेत में मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं, परिजन रंजिश से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
चंदाैसी में हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी के गांव कादलपुर के सब्जी विक्रेता जसवंत दिवाकर (28) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका लहूलुहान शव गांव से 50 मीटर दूर धान के खेत में पड़ा मिला। गर्दन पर बायीं तरफ चाकू से काटने और पीठ पर घसीटने के निशान हैं। गले में शर्ट का फंदा भी लिपटा हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, परिजन किसी भी तरह की रंजिश से इनकार कर रहे हैं। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव कादलपुर निवासी जसवंत ठेली पर सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार जसवंत बुधवार की शाम छह बजे करीब सब्जी बेचकर घर लौटा था।

इसके बाद कपड़े बदले और बिना कुछ बताए घर से चला गया। रात नौ बजे तक वह खाना खाने के लिए घर नहीं लौटा। पत्नी तुलसी ने उसे फोन किया तो नंबर बंद आ रहा था। तुलसी ने परिवार के लोगों को बताया। इसके बाद जसवंत का भाई प्रभात उसे तलाशने गांव में गया।
विज्ञापन


काफी तलाशने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। रातभर परिजन आसपास के गांव और रिश्तेदारों से उसके बारे में जानकारी करते रहे। बृहस्पतिवार सुबह उसका लहूलुहान शव गांव से 50 मीटर दूर महेश के खेत में पड़ा मिला। महेश सुबह अपने खेत में गया तब उसने पुआल से ढका हुआ शव देखा।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें