पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने उससे नजदीकियां बढ़ाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब उसकी शादी दूसरी जगह तय होने लगी तो वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।
कुंदरकी में प्रेमी के शादी से मना करने पर युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। युवती ने बताया कि उसके पड़ोस में ही वाले एक युवक ने उसको शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया था।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी लगातार तीन साल तक दुष्कर्म करता आ रहा। उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली, जब बात करने से मना करती तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इससे वह अपनी बदनामी के डर से बात करती रही।
जब उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी और उसके पिता ने शादी करने से साफ मना कर दिया। साथ ही परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी तो आरोपी ने पीड़िता का रिश्ता भी तुड़वा दिया। वहीं प्रभारी निरीक्षक का कहना कि जांच की जा रही है।