फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: सपा सांसद एसटी हसन के कार्यालय में घुसकर दरोगा ने किया दुर्व्यवहार, चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत

Fri, 19 Apr 2024 05:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद से सपा सांसद एसटी हसन ने आरोप लगाया कि स्थानीय थाने में तैनात दरोगा ने उसके कार्यालय में घुसकर अभद्रता की है। वह इसकी शिकायत चुनाव आयोग और पुलिस के आलाधिकारियों से करेंगे। बताया कि दरोगा ने कंप्यूटर और कागजात भी चेक किए। 
विज्ञापन
मुरादाबाद सांसद एसटी हसन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद सांसद डॉ. एसटी हसन के कार्यालय में घुसकर एक दरोगा ने उनके कंप्यूटर को खंगाला और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। इस मामले से खफा सांसद ने कहा कि वे दोनों पुलिसकर्मियों की शिकायत चुनाव आयुक्त, लोक सभा की विशेषाधिकार समिति और पुलिस अधिकारियों से करेंगे।

विज्ञापन


सांसद डॉ. एसटी हसन ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर पौने दो बजे उनके कार्यालय में एक दरोगा और सिपाही आए। दोनों ने उनके कार्यालय के कंप्यूटर से छेड़छाड़ करना शुरू किया। कर्मचारियों ने टोका तो हड़काने लगा कि यहां चुनाव की पर्ची बनाई जा रही है।

कर्मचारियों ने कहा कि यदि कोई आगंतुक अपने वोट के बारे में पूछता है तो वे चुनाव आयोग की वेबसाइट देकर बता देते हैं। इससे पड़ोस के लोग परेशान नहीं होते हैं। दरोगा सांसद के कर्मचारियों वीडियो अपने मोबाइल से बनाने लगा। जवाब में सांसद के कर्मचारी भी उसका मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी मिलने पर सांसद ने कर्मचारियों से दरोगा को बुलाने के लिए कहा तो दरोगा का मूड खराब हो गया। उसने जवाब दिया कि वह सांसद का नौकर नहीं है। इतना कहने के बाद दरोगा सिपाही के साथ चला गया और सांसद के बुलाने पर नहीं आया।

पुलिस के दुर्व्यवहार से खफा सांसद ने कहा कि वह इस मामले की शिकायत लोकसभा की विशेषाधिकार समिति, चुनाव आयुक्त, जिला निर्वाचन अधिकारी, आईजी और डीआईजी से करेंगे। आरोप लगाया कि चुनाव के नाम पर पुलिस अनायास लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन


इसी कारण उनको वोट डालने में भी देरी हुई है। पता चला है कि दरोगा मुगलपुरा थाने में अभी कुछ दिन पहले तैनात हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें