फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: गैस सिलिंडर में धमाका होने से घर में लगी आग, तीन लोग झुलसे, चाय बनाते समय कटघर में हादसा

Sun, 28 Jan 2024 11:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कटघर में चाय बनाते समय गैस सिलिंडर में धमाका हो गया। इसकी चपेट में आने से तीन लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घर में आग लगने के कारण सामान जलकर खाक हो गया है।
विज्ञापन
कटघर में आग लगने से जला सामान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघर बीच होलिका मैदान के पास बने एक घर में रखे गैस सिलिंडर से आग लगने से पति-पत्नी और बेटा झुलस गए। पड़ोस के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा जरूरी सामान जल गया। निजी कंपनी के कर्मचारी पंकज सिंह के घर में यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन


पंकज ने बताया कि सुबह गैस एजेंसी का डिलीवरी मैन सिलिंडर पहुंचाकर गया था। बार-बार चेक कराने के लिए उससे कहा गया, लेकिन वह बिना देखे ही चला गया था। सुबह करीब साढ़े दस बजे पंकज की मां विद्या ने चाय बनाने के लिए गैस चूल्हे पर आग लगाई तो सिलिंडर लीकेज होने के कारण रसोई में आग लग गई।

इसके बाद आग पूरे घर में फैल गई। जिसमें पंकज, उसकी मां विद्या और राजेश सिंह झुलस गए। आग लगने की सूचना मोहल्ले में फैली तो लोग मौके पर आ गए और परिवार को बाहर निकला। दमकल विभाग की सूचना दी गई। जब तक गाड़ी मौके पर पहुंची आसपड़ोस के लोगों ने आग बुझा ली, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जल गया। पंकज की पत्नी बीना ने डिलीवरी मैन के खिलाफ कार्रवाई कराने को कटघर थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें