फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: जमीन के विवाद में जमकर पथराव, फायरिंग में मदरसा छात्र जख्मी, पुलिस पहुंची तो भागे दोनों पक्ष

Tue, 29 Jul 2025 04:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। इसमें एक छात्र जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
फायरिंग मं घायल मदरसा छात्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला के मैनाठेर की मिलक में मंगलवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इस घटना में गोली लगने से 12 साल का मदरसा छात्र घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग मौके से भाग गए। मझोला के मैनाठेर में मोहम्मद असलम और बाबू के बीच प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है।

विज्ञापन


दोनों पक्षों के लोग मौके पर मौजूद थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव हो गया। इसी दौरान तमंचे के फायरिंग कर दी। इस दौरान मदरसे पढ़कर लौट रहे राशिद के बेटे फैजान को गोली लग गई। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें