फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिले में 5000 लोगों को रोजगार देने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) की ओर से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस स्कीम के तहत मुरादाबाद में करीब 5000 लोगों को रोजगार देने के मुद्दे पर चर्चा की गई। फैक्टरी संचालकों को नए लोगों को रोजगार देने और पहली बार रोजगार पाने वाले दोनों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अनिल कुमार ने कहा कि पूरे देश में 3.5 करोड़ नौकरियां देने का लक्ष्य है। एक अगस्त 2025 से यह स्कीम लागू हो रही है। क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि पहली बार नौकरी पाने वालों को 15 हजार रुपये वार्षिक प्रोत्साहन राशि मिलेगी। छह माह का ईसीआर फाइल करने के बाद 7500 रुपये की पहली किश्त आएगी। एक साल पूरा होने पर 7500 की दूसरी किश्त कर्मचारी के पीएफ खाते में सुरक्षित रखी जाएगी। इसी तरह नौकरी देने वालों को भी दो कर्मचारी जोड़ने पर 3000 रुपये तक का प्रोत्साहन मिलेगा। बैठक में प्रवर्तन अधिकारी विजय कुमार, ईपीसीएच के अध्यक्ष नीरज खन्ना, एमएचईए के संरक्षक नजमुल इस्लाम, ईपीसीएच इंडिया के कन्वीनर अवधेश अग्रवाल, यस के नेशनल चेयरमैन विशाल अग्रवाल, चेयरमैन जेपी सिंह, विनय गुलाटी आदि निर्यातक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें