फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: तीन घरों से 10 लाख का माल उड़ाया, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, पुलिस से पूछा-कब पकड़ें जाएंगे चोर

Fri, 17 May 2024 04:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अक्का पांडे भोजपुर गांव में चोरों ने तीन घरों से दस लाख का माल पार कर लिया। सुबह इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों से घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
Moradabad police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के अक्का पांडे भोजपुर गांव में बुधवार रात चोरों ने तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से नकदी, जेवर समेत दस लाख रुपये का सामान बटोर कर ले गए। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह जागने पर हुई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अक्का पांडे भोजपुर निवासी सत्यपाल मुरादाबाद में निर्यात फर्म में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके रिश्तेदार बीमार हैं। बुधवार शाम वह रिश्तेदार को देखने गए थे, जबकि रात में उनके पिता करन सिंह और मां प्रेमवती आंगन में सो रहे थे। इस दौरान मैनगेट खोल कर चोर कमरे में दाखिल हो गए।

चोरों ने संदूक में रखे 15 हजार रुपये, दो तोला सोने तथा तीन तोला चांदी के जेवर समेट लिए। इसके बाद चोर विजयपाल के घर में दीवार फांदकर घुस गए। विजयपाल घेर में सो रहे थे । जबकि उनका बेटा विनोद छत पर सो रहा था। घर की महिलाएं आंगन में सो रही थी।
विज्ञापन


बडा बेटा ससुराल चांदपुर भोजपुर गया था। चोर घर में घुस गए। उन्होंने कमरे खंगालने शुरू कर दिए। चोर अलमारी तथा संदूकों मे रखे करीब एक लाख रुपये की नकदी, सोने चांदी के जेवर समेत तीन लाख माल चोरी कर लिया। इसके बाद चोर रामपाल के घर में घुस गए।

यहां से चोर 50 हजार रुपये नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेत करीब साढ़े तीन लाख का सामान चोरी कर लिया था। बृहस्पतिवार सुबह जागने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि केस दर्ज किया जा रहा है। 

फ्रेंड्स कॉलोनी में मकान से जेवर नकदी चोरी

मुरादाबाद सिविल लाइंस में चंद्र नगर फ्रेंड्स कॉलोनी में चोरों ने एक मकान से नकदी, जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। चंद्र नगर फ्रेंड्स कॉलोनी अविनाश कुमार के घर में बुधवार को बेटे के नामकरण की पार्टी थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद परिजन सो गए थे।

देर रात पौने दो बजे चोर की आहट पर अविनाश की पत्नी शालू जाग गई और उसने चीख पुकार मचा दी। इसी बीच चोर छत से होकर फरार हो गया। जाते समय उसने जीने का दरवाजा बंद कर दिया था।

अविनाश ने बताया कि चोर उनके घर से 40 हजार के जेवर, 10 हजार नकदी, एक मोबाइल चोरी कर ले गया है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही चोर को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें