फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दगाबाज सहेली: फिल्म दिखाने के बहाने छात्रा को पहुंचाया कचहरी, भाई से जबरन करवाई शादी, बंधक बनाकर किया गलत काम

Fri, 08 Sep 2023 06:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी सहेली उसे बहलाकर अपने साथ ले गई। उसकी भाई से जबरन शादी करवा दी। इसके बाद उसे अपनी चाची के यहां बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में छात्रा के साथ दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा ने सहेली पर आरोप लगाया है कि वह उसे फिल्म दिखाने के बहाने मुरादाबाद ले गई। इसके बाद कचहरी में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराकर अपने भाई के साथ शादी करा दी। आरोपी बहन-भाई उसे अपनी चाची के मकान पर ले गए। यहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ तीन दिन तक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


17 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह 11वीं कक्षा में पढ़ती है। गांव निवासी युवक उसके साथ पहले पढ़ता था। हम दोनों के बीच पारिवारिक संबंध थे। 10 अगस्त को युवक की बहन उसके घर आई और बोली कि हमारे परिवार के सभी लोग फिल्म देखने मुरादाबाद जा रहे हैं।

वह छात्रा को भी अपने साथ फिल्म दिखाने के बहाने ले गई। आरोपी युवक और उसके परिवार के लोग उसे डरा धमकाकर कचहरी ले गए। यहां नोटरी से तैयार विवाह संबंधित दस्तावेज पर उसके हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद आरोपी कहने लगे कि अब तुम दोनों की शादी हो गई है।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी उसे अपनी चाची के घर ले गया। यहां एक कमरे में पीड़िता को बंद कर दिया। आरोप है कि यहां युवक ने उसके साथ तीन दिन तक दुष्कर्म किया। वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।

थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने चार सितंबर को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। जिसे जांच के लिए पाकबड़ा थाने भेज दिया गया था। पीड़िता का आरोप है कि यहां एक इंस्पेक्टर ने उसे डांट फटकार लगाई और कहा कि फिल्म देखने जाने से पहले सोचना चाहिए था।

पुलिस इतनी खाली नहीं बैठी है कि इस तरह की शिकायतें सुने। पीड़िता को थाने से लौटा दिया गया। तब पीड़िता दोबारा एसएसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी हेमराज मीना ने पाकबड़ा थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें