फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पुलिस चौकी से भागा गैंगस्टर का आरोपी, अगवानपुर के एक घर में छिपा मिला, भेजा गया जेल

Sun, 14 Apr 2024 12:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अगवानपुर पुलिस चौकी से गैंगस्टर का आरोपी फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन आरोपी को एक घर से पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
up police - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगवानपुर पुलिस चौकी से शनिवार को गैंगस्टर शाकिर दरोगा को चकमा देकर भाग गया। दरोगा ऑफिस के बाहर बैठे फोन पर बात कर रहे थे। कुछ देर के बाद उनको गैंगस्टर के भागने की जानकारी हुई। तब दरोगा और पुलिस कर्मियों ने दौड़कर घर में छिपा होने की सूचना पर आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन


शेरुआ धर्मपुर निवासी युवक पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। शनिवार को चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी युवक एक आम के बाग में कुछ युवकों के साथ शराब पार्टी कर रहा है। चौकी के एक दरोगा और पुलिस कर्मियों ने बाग में दबिश देकर गैंगस्टर के आरोपी समेत तीन युवकों को मौके से दबोच लिया।

उनके पास से शराब की बोतल और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस तीनों युवकों को चौकी में ले आई। पुलिस ने कुछ देर के बाद उसके दोनों साथी युवकों को परिजनों के सुपुर्दगी में देकर छोड़ दिया जबकि गैंगस्टर युवक को चौकी में बैठा लिया। 
विज्ञापन


इस दौरान ऑफिस के बाहर बैठे दरोगा के मोबाइल पर कॉल आई गई। वह फोन में व्यस्त हो गए। इसी का फायदा उठाकर युवक ऑफिस का गेट खोलकर भाग गया। पुलिस चौकी के मैदान में खड़े सिपाही ने आरोपी को भागते हुए देख लिया। तब सिपाही और दरोगा उसके पीछे दौड़े। 

आरोपी सराय फारुख मोहल्ले में एक घर में छिप गया। यहां उसको भागने का रास्ता नहीं मिला। इससे वह मकान की छत पर बैठ गया। मकान में मौजूद महिलाओं और बच्चों ने अंजान व्यक्ति को देखकर शोर मचा दिया। तलाश में लगे पुलिस कर्मियों ने उसको मौके से दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें