फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: फहीम एटीएम का साथी भी फरार, दोनों पत्नियों की नहीं मिल रही जानकारी, पुलिस की पांच टीमें कर रही खोज

Wed, 20 Dec 2023 05:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

फहीम एटीएम के गायब होने के बाद पुलिस उसके दोस्त के घर जांच के लिए पहुंची। पता चला कि वह भी लंबे समय से फरार चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों को खोजने के लिए पांच टीमें लगातार जांच कर रही हैं। 
विज्ञापन
फहीम एटीएम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैरोल लेकर फरार हुए कुख्यात अपराधी फहीम एटीएम की तलाश में पुलिस ने उसके दोस्त के मकान पर दबिश दी। यहां पुलिस को फहीम का दोस्त भी नहीं मिला। पाकबड़ा में पुलिस कर्मियों को कमरे में बंद करने के बाद फहीम ने मुंबई में ही अपने दोस्त के घर फरारी काटी थी। पुलिस की दूसरी टीम कर्नाटक में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


फहीम की दोनों पत्नी और परिवार के अन्य लोग भी गायब हैं।  कांठ के उमरी कलां निवासी फहीम एटीएम को हत्या के एक मामले में पांच मई 2022 को बिजनौर जेल से लाकर मुरादाबाद कोर्ट में पेश किया गया था। यहां से लौटते समय फहीम एटीएम को पुलिस उसके कहने पर पाकबड़ा स्थित उसके एक रिश्तेदार के मकान में उसकी पत्नी से मिलाने ले गई थी।

इस दौरान आरोपी पुलिस कर्मियों को बीयर पिलाकर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया था। 17 जून 2022 को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे पाकबड़ा क्षेत्र में गिरफ्तार किया था। फहीम सीतापुर जेल में बंद था। आरोपी ने खुद को बीमार बताकर इलाज के लिए हाईकोर्ट ने अर्जी दाखिल की थी।
विज्ञापन


18 मई 2023 में उसे तीन माह की पैरोल सशर्त स्वीकृत कर दी थी, लेकिन जेल से बाहर निकलते ही फहीम एटीएम फरार हो गया। समय अवधि पूरी होने के बाद फहीम की तलाश की गई तो वह घर पर नहीं मिला। उसकी दोनों पत्नी भी गायब हैं। डीआईजी मुनिराज जी ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस की पांच टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

फहीम पाकबड़ा में पुलिस कर्मियों को कमरे में बंद करने के बाद मुंबई भाग गया था। उसने अपने दोस्त के घर ही समय बिताया था। इस बार भी पुलिस को शक था कि वह मुंबई पहुंच गया है। पुलिस टीम मुंबई पहुंची तो न तो फहीम हत्थे चढ़ा और न ही उसका दोस्त पुलिस को मिला। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि पुलिस टीमें फहीम की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें