फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: डीएम ने दिया आदेश, जिले में तीन जुलाई तक बढ़ाई गई धारा 144

Thu, 16 Jun 2022 08:33 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए तीन जुलाई तक धारा 144 बढ़ाई जा रही है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुरादाबाद डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विवादित बयान पर प्रदेश में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए मुरादाबाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मुरादाबाद में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल को देखते हुए जिले में लागू धारा 144 को तीन जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


मुरादाबाद के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए हम तीन जुलाई तक धारा 144 बढ़ा रहे हैं। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से पढ़ी जाएगी।

सहारनपुर में जामा मस्जिद ने की अपील

दस जून को हुई हिंसा को देखते हुए सहारनपुर में भी प्रशासन के साथ-साथ धर्मगुरु भी शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग कर रहे हैं। वक्फ जामा मस्जिद कलां ने लोगों से अपील की है कि 17 जून को जुमे की नमाज वे अपने मोहल्ले या कॉलोनी की मस्जिद में ही पढ़ें, जिससे कोई अप्रिय स्थिति पैदा ना हो। उन्होंने जामा मस्जिद में भी ज्यादा भीड़ नहीं करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें