फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद मंडल का मतदाता बड़ा मूडी, विधानसभा में जिन पार्टियों को बनाया विजेता...लोकसभा में उनसे हुआ मोहभंग

Thu, 11 Apr 2024 06:17 PM IST
विमल शर्मा मोहम्मद सलाम खां, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद मंडल में छह लोकसभा क्षेत्र और 27 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। 2012 से 2022 तक तीन विधानसभा और दो लोकसभा चुनाव हुए। इन पांच चुनावों में मंडल का मतदाता किसी पार्टी विशेष का बनकर नहीं रहा। दोनों चुनावों के साथ-साथ वोटरों का मिजाज भी बदलता रहा।
विज्ञापन
मुरादबाद में 19 अप्रैल को होगा मतदान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद मंडल के मतदाता बड़ा मूडी हैं। इनके मिजाज को जानने में नेता भी चूक जाते हैं। मतदाता वही हैं, लेकिन विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उनका मिजाज बदला-बदला होता है। करीब दो साल के अंतराल में हुए चुनावों में मतदाताओं ने कभी सत्ता का साथ दिया तो कभी विपक्ष का। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के परिणाम भी वोटरों के बदलते मिजाज को बयान करते हैं।

 

 

विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल में छह लोकसभा क्षेत्र और 27 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। 2012 से 2022 तक तीन विधानसभा चुनाव हो चुकें हैं। इस दौरान मंडल दो लोकसभा चुनावों से भी गुजरा है। इन पांच चुनावों में मंडल का मतदाता किसी पार्टी विशेष का बनकर नहीं रहा। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के साथ-साथ वोटरों का मिजाज भी बदलता रहा है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने मंडल की 27 में 17 सीटें जितवाकर प्रदेश में सपा की सरकार बनवाने में सहयोग दिया था।
 
 

भाजपा को दस सीटों पर ही जीत मिली थी। लेकिन दो साल बाद ही हुए लोकसभा चुनाव में सपा का मंडल में खाता नहीं खुला था। पार्टी को मंडल की सभी छह सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मंडल की 15 सीटों पर जीत दर्ज की थी और प्रदेश की सत्ता पर काबिज हो गई थी। सपा को 12 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। लेकिन लोकसभा चुनाव में मतदाताओंं का मिजाज फिर बदल गया। 2019 के लोकसभा चुनाव मेंं सपा-बसपा गठबंधन ने मंडल की सभी छह सीटों पर जीत दर्ज की।
 
 

इस बार मंडल में भाजपा का खाता नहीं खुला। दो साल पहले 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में मतदाता सपा के पक्ष में खड़े हुए थे। सपा ने 2012 के प्रदर्शन को दोहराते हुए मंडल की 17 सीटों पर विजय हासिल की थी। भाजपा दस सीटों पर ही सिमट कर रह गई थी। अब 2024 में लोकसभा चुनाव सामने हैं। इस बार सिरमौर मतदाताओं के मिजाज को कहां ठौर मिलेगा, ये तो चार जून को चुनाव परिणाम बताएगा।

फिलहाल मंडल की सभी छह सीटों पर प्रमुख दलों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर और नगीना लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। जबकि अमरोहा सीट पर 26 अप्रैल और संभल सीट पर सात मई को मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। 
 
 

विधानसभा में किस जिले में कितनी सीटें मिलीं

जिला              2012                           2017                    2022

मुरादाबाद    सपा-4, भाजपा-2       सपा-4, भाजपा-2    सपा-5, भाजपा-1
रामपुर         सपा-2, भाजपा-3       सपा-3, भाजपा-2    सपा-3, भाजपा-2
अमरोहा       सपा-4, भाजपा-0       सपा-1, भाजपा-3    सपा-2, भाजपा-2
संभल           सपा-4, भाजपा-0       सपा-2, भाजपा-2    सपा-2, भाजपा-2
बिजनौर       सपा-3, भाजपा-5        सपा-2, भाजपा-6    सपा-4, भाजपा-4
 
 
विज्ञापन

मंडल में हुए दो लोकसभा चुनावों में किस सीट पर किस दल को मिली जीत

लोकसभा सीट    2014    2019
मुरादाबाद         भाजपा    सपा
रामपुर             भाजपा    सपा
संभल              भाजपा    सपा
अमरोहा           भाजपा    बसपा
बिजनौर           भाजपा    बसपा
नगीना             भाजपा    बसपा

मंडल के तीन विधानसभा चुनावों का परिणाम

वर्ष          सपा      भाजपा
2012        17        10
2017        12        15
2022        17           10
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें