बुधवार दोपहर वह दफ्तर में पहुंचा और उसने कर्मचारी और अधिकारियों से अपनी नौकरी को लेकर बात की, लेकिन किसी ने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद नवल ने दफ्तर में ही जहर खा लिया।
मझोला थाना क्षेत्र के मंगूपुरा स्थित मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के दफ्तर में बुधवार दोपहर एक कर्मचारी ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिससे अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अन्य कर्मचारी उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नवल नाम का यह व्यक्ति पिछले 10-12 साल से एमडीए दफ्तर में प्राइवेट तौर पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी कर रहा था। तीन दिन पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। जिससे नवल काफी आहत था।
नौकरी को लेकर अधिकारियों से नहीं बनी बात तो दफ्तर में खा लिया जहर
बुधवार दोपहर वह दफ्तर में पहुंचा और उसने कर्मचारी और अधिकारियों से अपनी नौकरी को लेकर बात की, लेकिन किसी ने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद नवल ने दफ्तर में ही जहर खा लिया। उसने उल्टियां की तो अन्य कर्मचारियों ने उससे पूछताछ की, तब नवल ने जहर खाने की बात कही तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस और नवल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद नवल को पाकबड़ा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। मझोला थाना प्रभारी अजीत सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नवल को अस्पताल भिजवा दिया गया है।