धार्मिक पुस्तकें बांटने वालों से मारपीट की जांच शुरू
धार्मिक पुस्तकें बांटने वालों के साथ मारपीट किए के मामले की जांच शुरू हो गई है। इस मामले में सीओ सिविल लाइन के कार्यालय में संत रामपाल महाराज के अनुयायियों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए गए। किताबों को पढ़कर देखा गया है। संत रामपाल के कई अनुयायियों ने मारपीट किए जाने की शिकायत डीआईजी से की थी, जिस पर जांच शुरू की गई।
शुक्रवार को सीओ सिविल लाइन कार्यालय पहुंचे। जिसमें संत द्वारा लिखी किताबों का अन्य धार्मिक पुस्तकों से मिलान किया गया। विस्तार से जानकारी दी। यहां अनुयायियों के बयान दर्ज किए गए हैं। इसमें रानी दासी, मंजू दासी, सिया दासी, ज्योति दासी, बीना दासी, नेत्रपाल, सोनिया दासी, संगीता, नरेंद्र दास, प्रेमलता दासी, सरोज दासी, संतोष दासी सहित कई अनुयायी शामिल रहे।
अवैध खनन में ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज डिलारी थाने में खड़ी कराई
ठाकुरद्वारा तहसीलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर थाना डिलारी के गांव काजीपुरा में पहुंचे, उनके आने की सूचना लीक हो गई। जिस पर अवैध मिट्टी खनन कर रहे लोग जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रालियों को लेकर मौके से भाग गए, फिर भी एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया गया और उसे सीज का थाना डिलारी में खड़ा कर दिया गया है।
महिला को पीटकर किया घायल मेडिकल कराया गया
ठाकुरद्वारा के एक गांव निवासी मेवाराम ने बताया कि उसकी पत्नी केला देवी घर पर अकेली थी तभी बृहस्पतिवार को रात करीब आठ बजे कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। डंडे से वार किए जिससे वह गंभीर घायल हो गई। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। घायल महिला का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। शिकायत की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सुअर पालने के विवाद में ग्रामीण पर हमला
ठाकुरद्वारा के बुद्ध नगर निवासी कैलाश कुमार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपने घर पर सुअर पालन करते हैं। कुछ लोग इसका विरोध करते हैं। आरोप है कि उन्होंने शुक्रवार को उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। उसके हाथ में धारदार हथियार से प्रहार किया।
जिससे उसकी अंगूठा कट गया। कैलाश कुमार का कहना है कि इससे पहले भी आरोपी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई थी। इस पर कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था लेकिन इसके बाद उन्होंने फिर से दोबारा हमला कर उसे घायल कर दिया।