हादसे के बाद आधा घंटा सड़क पर पड़े रहे पिता-पुत्र
हादसे में घायल मोहम्मद शाहिद ने अपने परिजनों को बताया था जैसे ही अज्ञात गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मारी तो बाइक से उसके पिता अख्तर अली सड़क पर गिरे तभी वह ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया जब वह दूसरी तरफ गिरा तो पीछे से आ रही कार ने उसके टक्कर मार दी जिससे उसकी टांग में फ्रेक्चर भी हुआ।
दोनों पिता पुत्र घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े रहे लेकिन घटना स्थल पर जुटे लोगों में से किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी। साथ ही अस्पताल भी नहीं भिजवाया। परिजन आकर उनको अस्पताल लेकर पहुंचे।
12 साल पहले हादसे में गई थी एक बेटे की जान
फर्मकर्मी अख्तर अली के बड़े बेटे शाकिर अली भी डींगरपुर पाकबड़ा रोड पर ही मानकपुर के मोड़ के पास सड़क हादसे में जान गई तब शाकिर अली अपने चचेरे भाई अजहर के साथ सिरसी से आ रहा था। अब शाकिर के पिता अख्तर अली की भी डींगरपुर पाकबड़ा रोड पर ही जान गई।