फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: जमीन के विवाद में चचेरे भाइयों ने किसान को मारी गोली, हालत गंभीर, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Nov 2021 12:16 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

पुलिस के मुताबिक, पाकबड़ा के जेबड़ा गांव निवासी ऋषिपाल (35) का अपने चचेरे भाई विनय पुत्र राजेंद्र और धर्मेंद्र पुत्र हरपाल से खेत की मेढ़ को लेकर विवाद चल रहा है। किसान ऋषिपाल गुरुवार को अपने खेत पर गया था। इसी दौरान वहां विनय और धर्मेंद्र भी खेत पर पहुंच गए। यहां ऋषिपाल और विनय के बीच मेढ़ को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
गोली मारी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकबड़ा थानाक्षेत्र के जेबड़ा गांव में मेढ़ के विवाद में चचेरे भाइयों ने किसान को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पाकबड़ा के जेबड़ा गांव निवासी ऋषिपाल (35) का अपने चचेरे भाई विनय पुत्र राजेंद्र और धर्मेंद्र पुत्र हरपाल से खेत की मेढ़ को लेकर विवाद चल रहा है। किसान ऋषिपाल गुरुवार को अपने खेत पर गया था। इसी दौरान वहां विनय और धर्मेंद्र भी खेत पर पहुंच गए। यहां ऋषिपाल और विनय के बीच मेढ़ को लेकर विवाद हो गया।

ऋषिपाल ने कहा कि मेढ़ उसके खेत में आ रही है। वो उसे हटाने आया है। विनय ने मेढ़ हटाने का विरोध किया। आरोप है कि ऋषिपाल ने फाबड़े से मेढ़ काटी तो विनय ने तमंचे से उसे गोली मार दी। गोली किसान के कंधे में लगी, जिससे वह घायल हो गया। गोली की आवाज से  सुनकर आस पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर आ गए। इसी बीच आरोपी मौके से भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर किसान के परिजन खेत पर पहुंच गए और वह घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर किसान को रेफर कर दिया गया है। देर रात किसान को कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया कि आरोपी विनय और धर्मेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी विनय को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर तमंचे भी बरामद कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें