फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद कोर्ट: डांसर सपना चौधरी केस में थाने से मांगी रिपोर्ट, 20 मई को मामले की अगली सुनवाई

Fri, 10 May 2024 01:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में डांसर सपना चौधरी केस की सुनवाई हुई। इसमें कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। जून 2019 को सपना चौधरी मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम में आई थी। उस दौरान हंगामे के बाद लाठीचार्ज हुआ था। 
विज्ञापन
सपना चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की डांसर सपना चौधरी के खिलाफ चल रहे परिवाद में अदालत ने थाने से रिपोर्ट तलब की है। अब इस मामले की 20 मई को सुनवाई होगी। रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कोर्ट में डांसर सपना चौधरी के खिलाफ परिवाद दायर कराया था।

विज्ञापन


जिसमें उन्होंने बताया था कि मुरादाबाद के रेलवे स्टेडियम में 11 जून 2019 को हरियाणा की डांसर सपना चौधरी एक कार्यक्रम में आई थीं। कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी। जिसे कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज की थी।

जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। मामला एसीजेएम द्वितीय की अदालत में विचाराधीन है। परिवादी के वकील वैभव अग्रवाल ने बताया कि पत्रावली न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश की गई। अदालत ने पुलिस थाने से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें