फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: मोबाइल पर बात करते हुए अचानक ट्रेन के आगे कूद गया शिक्षक का बेटा, पत्नी से चल रहा था विवाद

Thu, 21 Sep 2023 08:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में शिक्षक के बेटे ने घरेलू कलह के चलते ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि कुछ माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस कारणों का पता लगा रही है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में शिक्षक ने की खुदकुशी। परिजनों में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी से नाराज युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार निवासी सचिन यादव उर्फ कुलदीप परिवार के साथ रहता था। पिता राजपाल सिंह ने बताया कि वह बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक हैं।

विज्ञापन


मौजूदा समय में उनकी तैनाती बदायूं जनपद है। उन्होंने अपने बेटे सचिन उर्फ कुलदीप की शादी फरवरी 2023 में संभल जनपद के बहजोई थाना क्षेत्र अतरासी गांव निवासी ममता के साथ की थी। उसकी पत्नी छह माह की गर्भवती है। करीब तीन दिन पहले ममता अपने मायके चली गई थी।

वापस नहीं आने पर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार शाम दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत हुई। इसके बाद सचिन उर्फ कुलदीप सिरकोई भूड रेलवे क्रासिंग के पास चला गया। वहां पर भी पटरी के किनारे टहल कर वह पत्नी से बातचीत करता रहा।
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे उसने दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मझोला थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घरेलू वजह से आत्महत्या करने की बात पता चली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें