फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

earthquake: भूंकप के झटकों से देर रात हिला शहर, घरों से निकले लोग..दफ्तरों व मोहल्लों में दूसरे दिन भी चर्चा

Sat, 04 Nov 2023 12:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग देर रात घरों से बाहर निकल आए। शनिवार को घरों और दफ्तरों में पहुंचे लोग इसकी चर्चा करते नजर आए। अचानक आए झटकों से लोगों में बेचैनी देखी गई। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में भूकंप के बाद बाहर निकले लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में शुक्रवार रात 11:34 बजे लोगों ने तेज भूकंप के झटके महसूस किए। लगातार इतनी तेज भूकंप से लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। सोसायटी में रहने वाले लोग अपने घरों से निकलकर खुली जगह में एकत्र हो गए। अपने करीबियों को फोन कर भूकंप की जानकारी दी और घर से बाहर निकलने के लिए कहा।

विज्ञापन


भूकंप शांत होने के बाद भी लोगों के मन से डर नहीं निकला। लाइनपार में गायत्री नगर, प्रेम नगर, रामेश्वर कॉलोनी, दिल्ली रोड पर बुद्धि विहार, कांट रोड पर रामगंगा विहार, आशियाना, अवंतिका, नवीन नगर समेत कई कॉलोनियों में काफी देर तक लोग सड़क पर टहलते नजर आए। उन्होंने कहा कि बीते दिनों में भूकंप की घटनाएं बढ़ी हैं।

इतनी तेज भूकंप बहुत समय बाद आया है। ऐसे में सोसायटियों में रहने वाले लोग छोटे बच्चों को लेकर पहली मंजिल पर ही रुक गए। ग्राउंड फ्लोर पर देर रात तक बैठे रहे। यही स्थिति अमरोहा, रामपुर, संभल आदि जिलों में रही। इससे पहले तीन अक्तूबर को दोपहर में भूंकप आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें