फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: घर के बाहर नाले में गिरा मासूम, जब तक चला पता तोड़ चुका था दम,  मूंढापांडे के खाईखेड़ा गांव का मामला

Mon, 18 Dec 2023 08:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

खाईखेड़ा निवासी आसिफ कपड़ा सिलाई की दुकान चलाता है। उसका बेटा हसन घर से निकलकर नाले में जा गिरा। जब उसका पता नहीं चला तो तलाश की गई। तब तक वह दम तोड़ था।
विज्ञापन
मुढ़ापांडे में जान गंवाने वाला बच्चा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे  थाना क्षेत्र के खाईखेड़ा गांव में घर के बाहर खेलते समय 14 माह के बच्चे की नाले में गिरकर मौत हो गई। काफी देर बाद भी बच्चे का पता नहीं चला तो नाले में तलाश की तो उसका शव मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका शव दफना दिया।  

विज्ञापन


खाईखेड़ा निवासी आसिफ गांव में कपड़ा सिलाई की दुकान चलाता है। परिवार में पत्नी आसमीन, बड़ा बेटा आदिल (5) और बेटी आरिफा (3) है। सबसे छोटा बेटा हसन 14 माह का था। आसिफ ने बताया कि अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बहन के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था।

रविवार शाम करीब छह बजे परिवार को लेकर घर लौटा था। आसिफ और उसकी पत्नी कपड़े बदल रहे थे। इस दौरान 14 माह का बेटा हसन घर से बाहर निकल गया। इस दौरान वह नाले मे गिर गया। तब उसे कोई देख नहीं पाया।
विज्ञापन


कपड़े बदलने के बाद आसमीन और आसिफ कमरे से बाहर निकले और उन्होंने देखा कि छोटा बेटा हसन दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने आदिल और आरिफ से पूछताछ की। तब बच्चे भी कुछ नहीं बता पाए। इसके बाद पति और पत्नी हसन की तलाश में जुट गए।

लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद आसिफ अपने घर से बाहर आया तो उसने नाले में झांक कर देखा तो हसन औंधे मुंह पड़ा था। उसे बाहर निकाला।

परिजन बच्चे के जिंदा होने की आस में उसे लेकर काशीपुर तिराहा स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मूंढापांडे पुलिस का कहना है कि उनके पास इस तरह की कोई सूचना नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें