4 जी के 71 उपकरणों में से सिर्फ आठ ही लगाए गए
शहर में निजी कंपनियों के 4 जी और 5 जी नेटवर्क तेजी से चल रहे हैं। वहीं बीएसएनएल ने इस साल अपने ग्राहकों के लिए फोर जी सेवा की नई सौगात लेकर आया है। फोर जी उपकरण लगाने का काम शुरु भी हो गया है। मंडल में पूरे 71 फोर जी उपकरण लगाए जाएंगे।
इसमें सिर्फ आठ उपकरण की लगाए गए हैं। उपकरण लगाने के गति को देखकर लोगों का कहना है कि अभी बीएसएनएल उपभोक्ताओं को इस साल भी फोर जी सेवा का लाभ नहीं उपलब्ध कराएगा। कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि अगस्त तक फोर जी उपकरण लगा दिए जाएंगे।
उत्तराखंड बीएसएनएल का क्षेत्र ठाकुरद्वारा में आता है। इसलिए वेंडर शहर में सिम बेचने के लिए आ रहे होंगे। अब हमारे यहां भी जल्द ही 5 जी सिम बिकने शुरु हो जाएंगे। - हितेंद्र कुमार, सब डिविजनल इंजीनियर मार्केटिंग, बीएसएनएल