फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: भाजपा नेता ने लाइसेंसी रिवाल्वर से किया कपड़ा व्यापारी पर हमला, बेटे से विवाद होने पर समझाने गए थे

Sun, 26 Dec 2021 10:14 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद।

सार

पीड़ित सचिन बरेजा ने बताया कि उनकी टाउनहॉल के निकट रेडीमेड गारमेंट की दुकान है। शनिवार देर रात केवल किशन धवन का उनके पुत्र निखिल धवन से विवाद हो रहा था। निखिल ने उन्हें फोन कर घर से बुलाया और कहा कि वह पिता को समझाएं।
विज्ञापन
गोली मारी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉश कॉलोनी दीनदयाल नगर में कपड़ा व्यापारी सचिन ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता केवल किशन धवन उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर से शनिवार देर रात फायरिंग कर उनकी हत्या करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि इस घटना में वे बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके घर की बालकनी का शीशा टूट गया। सिविल लाइन पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


इस घटना के संबंध में पीड़ित सचिन बरेजा ने बताया कि उनकी टाउनहॉल के निकट रेडीमेड गारमेंट की दुकान है। उनके घर के ठीक बगल में कपड़ा कारोबारी केवल किशन धवन का मकान है। शनिवार देर रात केवल किशन धवन का उनके पुत्र निखिल धवन से विवाद हो रहा था। निखिल ने उन्हें फोन कर घर से बुलाया और कहा कि वह पिता को समझाएं। सचिन का कहना है कि जब वह केवल किशन को समझाने लगे, तो वह नाराज हो गए।

आरोप है कि आरोपी ने पहले किचन से चाकू निकाल कर कहा कि तू कैसे मेरे घर में घुस आया। इसके बाद केवल किशन ने अपना लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लिया और दो फायर किए, जो उन्हीं के घर की दीवार में लगी। इसके बाद वह आरोपी के घर की सीढ़ियों से तेजी के साथ उतर कर अपने घर जाने लगे। आरोप है कि आरोपी ने उनका पीछा भी किया।

सचिन बरेजा का आरोप है कि केवल किशन धवन ने उनकी हत्या के इरादे से उन पर सात गोलियां चलाईं, लेकिन वह बाल बाल बच गए। रिवाल्वर की गोली लगने से उनकी लॉबी का शीशा टूट गया। इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि सचिन बरेजा की सूचना पर पुलिस ने केवल किशन धवन के खिलाफ हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को लाइसेंसी रिवाल्वर समेत गिरफ्तार कर लिया गया है, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पहले भी जा चुका है जेल

कपड़ा व्यापारी केवल किशन धवन इससे पहले भी जेल जा चुका है। कुछ माह पहले उस पर लोगों से विवाद करने, वाहन पर विधायक लिखवाने, मारपीट करने व धमकाने के भी आरोप लग चुके हैं। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि ऐसे ही एक मामले में केवल किशन धवन को कुछ माह पहले भी गिरफ्तार कर चालान भेजा गया था।

पुलिस हिरासत में बोला: दे दो रिवाल्वर, मार दूं

कपड़ा व्यापारी सचिन की सूचना पर पुलिस जब केवल किशन धवन को रिवाल्वर समेत थाने ले आई, तो पीछे से सचिन धरेजा भी थाने पहुंच गए। सचिन ने बताया कि उन्हें देखते ही आरोपी ने पुलिस से कहा कि मेरा रिवाल्वर दे दो मैं उसका काम तमाम कर दूं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने बताया कि केवल किशन धवन के पास पार्टी में कोई पद नहीं है। पहले कभी कोई पद रहा हो तो इसकी भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें