फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आंगनबाड़ी सहायिका की मौत, पति गंभीर रूप से घायल, आरोपी वाहन लेकर फरार

Thu, 01 Aug 2024 08:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भोजपुर (मुरादाबाद)

सार

भोजपुर इलाके में ट्रक  ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में हादसा(FILE)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग पर राजकीय महाविद्यालय के पास बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इसमें आंगनबाड़ी सहायिका संगीता देवी (50) की मौत जबकि पति अशोक कुमार यादव घायल हो गए। आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


रामपुर जिले के पटवाई निवासी आंगनबाड़ी सहायिका पति के साथ बाइक से मुरादाबाद के डिलारी क्षेत्र के गांव इग्राह में दवा लेने जा रही थी। दोपहर के समय मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग पर भोजपुर के राजकीय महाविद्यालय के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी।

हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पहुंचे कुलदीप, नरेश, सचिन यादव सहित अन्य घायल महिला को इलाज के लिए मुरादाबाद लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से पति अशोक कुमार, बेटी कंचन, बेटे मोनू यादव और सचिन का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


सचिन ने बताया कि उसकी मां गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र पर सहायिका थीं। कुछ दिन पहले पशु की टक्कर से मां का हाथ टूट गया था। इसी का इलाज कराने वह इग्रहा गांव जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें