फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार तीन दोस्तों को वाहन ने मारी टक्कर, उछलकर सड़क पर गिरे, कुचलने से जान गई

Sat, 06 Jul 2024 10:39 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पाकबड़ा में हुए हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद तीनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
पाकबड़ा हादसे के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के पाकबड़ा में शुक्रवार की रात बड़ा हादसा हो गया। हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। नीचे गिरने के बाद तीनों को कुचल दिया। इसमें उनकी जान चली गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित विलसोनिया स्कॉलर्स होम के सामने ब्रिज पर शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी।

हादसे में तीनों दोस्त प्रियांशु, प्रशांत पंडित और कुलदीप निवासी चाउ की बस्ती लाइनपार मंझोला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों दोस्तो के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बाइक सवार की मौत

कटघर थाना क्षेत्र में गुलाबबाड़ी चुंगी के पास वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार सत्यपाल सिंह की मौत हो गई। कटघर के भैंसिया निवासी सत्यपाल सिंह (38) एक्सपोर्टर की कार चलाते थे।

बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे वह घर से पीतल नगरी स्थित ससुराल में पत्नी और बच्चों को लाने के लिए निकले थे। सत्यपाल सिंह की बाइक गुलाबबाड़ी चुंगी मछली मंडी रामगंगा पुल पास पहुंची तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में सत्यपाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सत्यपाल सिंह के भाई पिंटू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सत्यपाल के परिवार में पत्नी नीतू, बेटी प्रीयल और बेटा शिवांश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें