फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad:खड़े ट्रक में घुसी बाइक, फर्म कर्मी की मौत, साथी घायल...मूंढापांडे थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

Tue, 22 Oct 2024 10:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर ट्रक से टकराने के हादसे में मूंढापांडे निवासी की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी समद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सोमवार की रात नियामतपुर इकरोटिया टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक में बाइक घुस गई। इस हादसे में फर्म कर्मी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे में जान गंवाने वाला रियाज (24) मूंढापांडे मनकरा गांव निवासी था।

विज्ञापन


वह काशीपुर तिराहे के पास निर्यात फर्म में नौकरी करता था। वह अपने साथी समद के साथ सोमवार की रात दस बजे फर्म से काम कर घर लौट रहा था। मूंढापांडे क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर नियामतपुर इकरोटिया टोल प्लाजा के पास इनकी बाइक खड़े ट्रक में घुस गई।

इस हादसे में रियाज (24) और समद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मूंढापांडे में भेजवाया, जहां डाक्टरों ने रियाज को मृत घोषित कर दिया, जबकि साथी समद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


एसएचओ आरपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। चालक को हिरासत में लिया गया है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें