लाइटों को लेकर भी फंसा था पेच
एयरपोर्ट के मुख्य द्वार व परिसर में लाइटों को लेकर भी पेंच फंसा था। हाल ही में एयरपोर्ट के मुख्य द्वार पर लाइट लगा दी गई हैं। हालांकि परिसर में काम रह गया है। जिला प्रशासन के मुताबिक यह कोई बड़ा काम नहीं है, बहुत जल्द परिसर में भी लाइटेें लग जाएंगी। इससे पहले जिला प्रशासन ने हवाई अड्डे पर रनवे की लेवलिंग, रेसा मिट्टी, गेटों पर लोहे की जाली लगवाने का काम किया था। पहले जंगली जानवर भी एयरपोर्ट क अंदर प्रवेश कर जाते थे।
लाइसेंस का नवीनीकरण भी जल्द हो जाएगा
मुरादाबाद से फ्लाइट उड़े बिना एयरपोर्ट के लाइसेंस का नवीनीकरण भी हो जाएगा। डीजीसीए ने 17 नवंबर 2023 को छह माह के लिए उड़ान का लाइसेंस जारी किया था। छह माह पूरे हो गए लेकिन उड़ान शुरू नहीं हो पाई। अब एएआई ने लाइसेंस की नवीनीकरण की प्रकिया भी पूरी कर दी है। इसे लेकर डीजीसीए की टीम का भ्रमण भई हो चुका है। बीसीेएस की टीम ने सिक्योरिटी वेटिंग का प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करा दिया है।
एएआई की ओर से कोई काम शेष नहीं है। निजी कंपनी से समन्वय किया जा रहा है। अभी तक उड़ान को लेकर कोई अपडेट नहीं है। हो सकती है कंपनी चुनाव के बाद उड़ान को लेकर शेड्यूल जारी करे। - श्याम सुंदर महला, एयरपोर्ट मैनेजर