फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Airport: फ्लाई बिग कंपनी को नहीं मिल पा रहे पायलट, महीने भर बाद शुरू हो सकती है उड़ान सेवा

Tue, 19 Mar 2024 11:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद हवाई अड्डे का लोकार्पण हुए एक सप्ताह बीत चुका है। इसके बाद भी उड़ाने सेवा शुरू नहीं हो पाई है। बताया  जा रहा है कि विमानन सेवाएं देने वाली कंपनी के पास पायलटों की कमी है। इस कारण यहां से उड़ान शुरू होने पर एक माह का और समय लग सकता है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद हवाई अड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद हवाई अड्डे पर विमानन सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी फ्लाई बिग के पास पायलटों की कमी है। इस कारण मुरादाबाद से उड़ान एक महीने तक टल सकती है। कंपनी ने कनाडा से छह नए 19 सीटर विमान जरूर मंगाए लेकिन उन्हें लाइसेंस अभी तक नहीं मिल पाया है। इस कारण मुरादाबाद के लोगों का इंतजार बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन


मुरादाबाद हवाई अड्डे का साथ लोकार्पित हुए आजमगढ़, चित्रकूट व अलीगढ़ हवाई अड्डों से विमानन सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में मुरादाबाद वासियों में रोष है। लोगों का कहना है कि जब विमान व पायलट ही नहीं थे तो उद्घाटन क्यों किया गया।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया व नागरिक विमानन मंत्रालय से लगातार बातचीत में कंपनी एक अप्रैल से हर हालत में उड़ान शुरू करने का दावा कर रही है। जबकि विभागीय जानकारों का कहना है कि इतनी जल्दी पायलट जुटाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन


ऐसे में उड़ान के लिए लोगों को एक माह से ज्यादा का इंतजार करना पड़ सकता है। यह स्थिति तब है कि जबकि अन्य हवाई अड्डों के मुकाबले मुरादाबाद को पहले डीजीसीए का लाइसेंस मिल गया था।

 

फ्यूल व्यवस्था पर भी फंसा है पेंचफ्लाई बिग कंपनी के पास पायलट न होने के अलावा हवाई अड्डे पर विमान के लिए फ्यूल की व्यवस्था भी नहीं है। हालांकि एएआई इसे बड़ा मसला नहीं मानता। उनका कहना है कि यदि कंपनी के पास संसाधन हों तो फ्यूल टैंकर के जरिये मंगाया जा सकता है।

बाद में डीजीसीए से एनओसी मिलने पर फ्यूल स्टेशन भी बन जाएगा। अलीगढ़, आजमगढ़ व चित्रकूट हवाई अड्डों से भी टैंकर से फ्यूल व्यवस्था के जरिये फ्लाइट शुरू की गई है। विमान छोटे होने के कारण लखनऊ से ईंधन रखकर लाना संभव नहीं है। इसलिए हवाई अड्डों पर ही ईंधन भरा जाता है।
 

विमान से पहले शुरू हो जाएगा वंदे भारत का संचालन
मुरादाबाद से लखनऊ का सफर करने वाले लोगों के लिए राहत की बात यह है कि विमान से पहले वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हो जाएगी। हालांकि इसे लखनऊ तक पहुंचने में पांच घंटे का समय लगेगा। ट्रेन 26 मार्च से सोमवार को छोड़कर सप्ताह के अन्य दिनों में चलेगी।

इसके एक्जीक्यूटिव चेयर कार में किराया विमान के किराये के लगभग बराबर होगा। विमान का किराया कंपनी की ओर से 1298 रुपये बताया गया है। वहीं फ्लाइट से लखनऊ पहुंचने में महज 65 मिनट का समय लगेगा। हालांकि 45 मिनट पहले चेक इन व मुरादाबाद शहर से एयरपोर्ट तक पहुंचने में भी 40 मिनट का समय लगेगा।
 
विज्ञापन

फ्लाइट को लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है। हमारी कंपनी लगातार प्रयास कर रही है। कोशिश है कि जल्द से जल्द लोगों के लिए मुरादाबाद से विमानन सेवाएं शुरू हों लेकिन कोई तिथि घोषित नहीं है।  - राजीव कुमार, फ्लाई बिग प्रबंधक
 
हमने अपनी ओर से सभी व्यवस्था कर रखी हैं। फ्लाइट कब शुरू होगी यह नहीं कहा जा सकता। कंपनी कुछ व्यवस्थाएं बनाने में लगी है। उम्मीद है अप्रैल में मुरादाबाद से लखनऊ के लिए फ्लाइट शुरू होगी।  - श्याम सुंदर , एयरपोर्ट मैनेजर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें