फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: रोती हुई थाने पहुंची महिला, कहा- पति ने कर लिया दूसरा निकाह, पंचायत के बाद नई दुल्हन को दिया तलाक

Mon, 24 Jun 2024 10:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वार (मुरादाबाद)

सार

ठाकुरद्वारा निवासी महिला अचानक पुलिस थाने पहुंची। उसने मौजूद अधिकारियों को बताया कि उसके पति ने दूसरा निकाह कर लिया है। वह अन्य महिला को घर ले आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। इसके बाद पंचायत में व्यक्ति ने दूसरी महिला को तलाक दे दिया। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में युवक ने किया दूसरा निकाह - फोटो : i
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरद्वारा के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। बताया कि उसका पति दूसरा निकाह कर अन्य महिला को भी घर ले आया है। सूचना पर परिजनों भी थाने पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में हुई पंचायत में व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी को तलाक दे दिया।

विज्ञापन


रविवार को नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला थाने में पहुंची। महिला ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसका निकाह मुरादाबाद के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुआ था। महिला का आरोप है कि उसके पति ने एक तलाकशुदा महिला से दूसरा निकाह कर लिया और उसे घर ले आया है।

इस पर वह घर छोड़कर अपने मायके चली गई। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। पंचायत में व्यक्ति की दूसरी पत्नी भी पहुंची। पंचायत में दोनों पक्षों का पक्ष सुना गया।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक चली पंचायत में दूसरी पत्नी ने पति से तलाक की मांग की। कहा कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। व्यक्ति की पहली पत्नी को ही सभी हक और खर्च मिलेंगे।
विज्ञापन


पंचायत में सभासद बाबू हुसैन सभी मोहम्मद नासिर शमीम अहमद आदि मौजूद रहे। पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने हुआ समझौता नामा पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें