फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाहरी ऑटो रिक्शा शहर की सड़कों पर नहीं चलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ऑटो यूनियन ने अपने मुद्दों की लड़ाई लड़ने के लिए रविवार को सर्व सम्मति से किशनलाल को संयुक्त ऑटो यूनियन के संयोजक बनाया । साथ ही सभी यूनियन के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि अब कोई एक दूसरे से विवाद नहीं करेगा। शहर में बाहरी ऑटो नहीं चलेंगे। इस लड़ाई को एकजुट होकर लड़ा जाएगा।
कांठ रोड स्थित एक बैंकट हॉल में पीतल नगरी ऑटो रिक्शा ट्रेड यूनियन से जुड़े मोहम्मद अयूब और काशिफ खान के अलावा न्यू जनता ई रिक्शा ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष फरहत अली में संयुक्त बैठक बुलाई। सभी लोगों ने संकल्प लिया कि आज से सभी सिटी ऑटो चालक अपने अधिकारों के लिए एक जुट होकर संघर्ष करेंगे। बाहर के ऑटो रिक्शा शहर की सड़कों पर नहीं चलने देंगे। ई-रिक्शा अपने जोन में चलेंगे। वे ऑटो के रूट पर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेड यूनियन के नेता अयूब के कहने पर सभी लोग फिर से एकजुट हुए हैं। आने वाले समय में मुरादाबाद सिटी ऑटो रिक्शा यूनियन एक मजबूत यूनियन बनेगी। इससे आम जनता को ऑटो की की यात्रा सुगम होगी। सभी लोगों ने एक मत होकर किशन लाल सिंह को संयुक्त ऑटो यूनियन का संयोजक चुना। अन्य संगठनों के अध्यक्ष मो. काशिफ खान, मो. अयूब और फरहत अली सह संयोजक की भूमिका में रहेंगे। मंगलवार को होने वाली आरटीए की बैठक में परमिट ट्रांसफर में होने वाली दिक्कतों और परेशानियां को दूर करने के लिए, नगर मुरादाबाद केंद्र के लिए नए ऑटो रिक्शा परमिट जारी करने, पुराने ऑटो रिक्शा परमिटों के नवीनीकरण के मुद्दे उठाए जाएंगे। नए परमिट जारी करने और भ्रष्टाचार के मामले आरटीए के अध्यक्ष मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के समक्ष रखे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें