फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: वर्कशॉप में खड़ी हैं रोडवेज की 25 बसें, चलाने को नहीं मिल रहे चालक-परिचालक, यात्रियों को दिक्कत

Tue, 18 Jun 2024 12:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

यूपी परिवहन निगम के मुरादाबाद परिक्षेत्र में करीब 500 चालकों और परिचालकों की कमी बनी हुई है। इसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। वर्कशॉप में खड़ी बसों को चलाने के लिए चालक परिचालक नहीं मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
कटघर स्थित वर्कशॉप में खड़ी रोडवेज की बसें। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चालकों और परिचालकों के अभाव में मुरादाबाद और पीतलनगरी वर्कशॉप में आए दिन 25 से अधिक बसें खड़ी रहती हैं। बसें नहीं चलने से परिवहन निगम के राजस्व को घाटा तो होता ही है, इसके साथ ही यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


मुरादाबाद और पीतलनगरी डिपो से दिल्ली, लखनऊ, अमरोहा, रामपुर चंदौसी, हरिद्वार, देहरादून, धामपुर समेत विभिन्न रूटों पर रोडवेज की 150 से अधिक बसों का संचालन किया जाता है। सोमवार को कटघर स्थित मुरादाबाद और पीतलनगरी डिपो वर्कशॉप में परिचालकों और चालकों की कमी से 25 से अधिक बसें खड़ी थी।

इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। ये बसें आए दिन वर्कशॉप में खड़ी रहती हैं क्योंकि इन बसों का संचालन करने का कोई नियम नहीं हैं। इनमें से कुछ ऐसी बसें हैं, जिनके चालक किसी दिन आते हैं तो किसी दिन नहीं आते हैं।
विज्ञापन


चालक बसों को एक दिन चलाते हैं तो दूसरे दिन खड़ा करके चले जाते हैं। जिससे बसें खड़ी रहती हैं। परिवहन निगम के अनुसार मुरादाबाद परिक्षेत्र में 500 से अधिक चालकों और परिचालकों की कमी हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक ममता सिंह का कहना है कि चालकों और परिचालकों की भर्ती चल रही हैं। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें