फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली से लापता बारहवीं के छात्र की लाश कोसी नदी में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में बुधवार शाम कोसी नदी में बारहवीं के छात्र की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर परिजन भी बरेली से यहां आ गए। उन्होंने बताया कि छात्र सोमवार से लापता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान बरेली जनपद के इज्जतनगर थानाक्षेत्र के करनपुर चौधरी निवासी शरद कुमार (18) के रूप में हुई है। वह इंटरमीडिएट का छात्र था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह घर से नाराज होकर बिना बताए साइकिल लेकर घर से निकल था। देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनों में बैचेनी बढ़ गई थी। रिश्तेदारी में भी उसकी काफी तलाश की गई थी, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया था। इसके बाद बरेली के इज्जत नगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि पैपटपुरा के पास कोसी नदी में एक युवक का शव बरामद किया गया है।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। इसके बाद मृतक की पहचान शरद कुमार के रूप में कराई। सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। शरद के भाई अनिल ने बताया कि वह बरेली में होटल में नौकरी करता है।
विज्ञापन

उसने पुलिस को बताया कि जिस दिन शरद गायब हुआ था। उस दिन शरद कुमार ने रात में दो बजे उसे फोन कर कहा कि तुम सब रहना मैं जा रहा हूूं। इसके बाद से उसका मोबाइल भी बंद जा रहा था। दो दिन पहले छात्र की साइकिल कोसी नदी के किनारे मिली थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें