फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में मिला ठेकेदार का शव, बेटा बोला हत्या की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के बुद्धि विहार स्थित पार्क में बुधवार शाम 55 वर्षीय ठेकेदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ठेकेदार के बेटे ने हत्या की आशंका जताई है। उसका कहना है कि उसके पिता मकान निर्माण कार्य का भुगतान लेने के लिए घर से निकले थे। लेकिन उनके पास से रकम नहीं मिली है। मोबाइल भी कूड़ेदान में पड़ा मिला है। हालांकि पुलिस का दावा है कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी राजेश कुमार (55) ठेकेदार थे। वह बुद्धि विहार कालोनी में मकानों का निर्माण कराते थे। राजेश के परिवार में पत्नी, दो बेटे व दो बेटियां हैं। बेटे सतेंद्र ने बताया कि उसके पिता बुधवार सुबह करीब दस बजे ठेकेदारी के रुपये लेने घर से निकले थे। शाम तक उसके पिता घर नहीं लौटे। इसी बीच पुलिस कर्मियों ने सूचना दी कि उसके पिता का शव बुद्धि विहार के एक पार्क में पड़ा मिला है। सूचना मिलने पर सतेंद्र और उसका भाई व परिवार के लोग पहुंच गए।
सतेंद्र ने बताया कि उसके पिता की जेब में हमेेशा दस- पंद्रह हजार रुपये रहते थे। वह बुधवार को भी भुगतान लेने के लिए आए थे, लेकिन उनकी जेब में कोई पैसा नहीं मिला। उनका मोबाइल भी पार्क के पास कूड़ेदान में पड़ा मिला है। बेटे ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मझोला थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें