फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन बरकरार, आज से फिर मौसम खराब होने के आसार

विज्ञापन
दिल्ली रोड पर कोहरे में वाहन के लाइट जलाकर जाते लोग।अमरउजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद। शीतलहर ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। गलन बरकरार है। बृहस्पतिवार सुबह में एक मिलीमीटर बारिश हुई और शुक्रवार शाम से फिर मौसम खराब होने का अनुमान विभाग व्यक्त कर रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 22 और 23 जनवरी को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि 16, 18 और 20 जनवरी को बादल छाए थे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं थी। हालांकि इन बादलों के अलावा वातावरण में धूप न खिलने की वजह से वातावरण में बनी नमी के कारण बूंदाबांदी हुई है। कभी-कभी ऐसा हो जाता है। मौसम में यह सामान्य परिस्थिति है। अभी 21 जनवरी की शाम से फिर मौसम खराब होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 22 और 23 जनवरी को बारिश का अनुमान है। 22 जनवरी को दस मिलीमीटर और 23 जनवरी को 25 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और फिर शीतलहर चलेगी। इस वर्ष कड़ाके की ठंड फरवरी माह में भी पड़ने का अनुमान है।
बुधवार की रात से बृहस्पतिवार की सुबह तक बूंदाबांदी हुई। इसके बाद गलन और शीतलहर से परेशान शहरवासी घरों में हीटर जलाकर और रजाई में दुबककर ठंड से बचने की कोशिश में लगे रहे। जगह-जगह अलाव भी जलाए गए।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से धूप की तपिश का अहसास नहीं हो सका। शाम से फिर शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में आर्द्रता 94 फीसदी थी जो शाम को 86 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पूरब से पश्चिम दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें