फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलारी में लगे स्वास्थ्य मेले में 661 मरीजों का पंजीकरण कर दीं दवाएं

विज्ञापन
बिलारी के राजकीय महिला अस्पताल में लगे स्वास्थ्य मेले में गोद भराई कार्यक्रम के बाद बैठे लाभार्? - फोटो : BILARI
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी की ओर से मंगलवार सुबह आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयुष्मान भारत ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेेेले में कुल 661 मरीजों का पंजीकरण कर दवा दी गई। अतिथि के तौर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य और सीएमओ भी पहुंचे। इस दौरान प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को भी गिनाया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन संयुक्त रूप से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गिरीश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख पति राजपाल सिंह, पालिकाध्यक्ष पति चौधरी ऋषिपाल सिंह, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन, भाजपा के मंडल अध्यक्ष के के गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमसी गर्ग और एसडीएम घनश्याम वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों और अन्य भाजपा नेताओं ने मेला परिसर में लगे सभी स्टॉलों पर जाकर व्यवस्थाएं और विभागीय प्रगति देखीं। गिरीश वर्मा ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिलना जरूरी है।
मेले में पहुंचे अतिथियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. हरीश चंद्रा ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मेले में नगर के अलावा देहात इलाके से लोगों की भारी भीड़ जुटी। मेला शुरू होने से पहले ही पंजीकरण काउंटर पर भीड़ लग गई। मेले में कुल 661 महिलाएं और पुरुषों का पंजीकरण कर उन्हें दवाएं दी गईं। मेले में ब्लड प्रेशर और शुगर के 70, क्षयरोग आशंकित 44 के अलावा 68 गर्भवती महिलाओं की भी जांच की गई। मेले में व्यवस्थाओं में चिकित्साधीक्षक के अलावा चंचल सिंह आजाद, मनोज शर्मा, मनीष चौधरी, अमित मौर्य, धनंजय कठैत, आरपी वर्मा, सतीश गुप्ता, डॉ. शाहनवाज आलम, डॉ. श्वेताम्भरी त्यागी, डॉ. जयश्री वार्ष्णेय, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. राजेश उपाध्याय, नितिन डुडेजा आदि का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान भाजपा संगठन की ओर से सुबोध गुप्ता, मनोज ठाकुर, पंकज चौहान, रानू चौधरी, निखिल पांडेय, अनुज उपाध्याय, भाजपा महिला मोर्चा की ओर से गीता चौधरी, कविता ठाकुर, गीता कोहली, निशा त्यागी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरकारी विभागों ने लगाए स्टॉल, महिलाओं की कराई गोद भराई
राजकीय महिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग बिलारी की ओर से लगे आयुष्मान भारत ब्लॉक स्वास्थ्य मेले में अनेक सरकारी विभागों ने भी अपने स्टॉल लगाए। बाल विकास विभाग ने गोदभराई की रस्म कराई। मेले में पंचायतराज विभाग युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, विकास विभाग, विकलांग कल्याण विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, राजस्व विभाग, महिला कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग आदि ने अपने स्टॉल लगाकर लोगों को विभाग की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बाल विकास विभाग के स्टॉल पर बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर मौजूद रहीं। यहां मुख्य अतिथि गिरीश वर्मा के हाथों से एक बच्चे को खीर खिलवाकर अन्न प्राशन कराया गया तथा दस गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी कराई गई। बाल विकास विभाग की ओर से सीडीपीओ सुरेंद्र कुमार सिंह, सुपरवाइजर नीलम यादव आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें