फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए ने रामपुर, संभल रोड पर दो अवैध निर्माण सीज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमडीए की टीमों ने संभल और रामपुर रोड पर दो स्थानों पर बिना मानचित्र पास कराए किए जा रहे दो अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया।
विज्ञापन

संभल रोड पर मैनाठेर के पास इमरान द्वारा 750 वर्ग मीटर में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण किया जा रहा था। इसके अलावा रामपुर रोड पर एनएच-9 पर पुराना टोल प्लाजा के पास सलीम निवासी संभल भी बिना स्वीकृति के अवैध निर्माण किया जा रहा था। इन दोनों को एमडीए ने सुनवाई का मौका दिया और अपने कागजात दिखाने को कहा लेकिन इनके द्वारा कोई संतोषजनक अभिलेख नहीं दिखाए गए । इसके बाद अधिकारियों ने दोनों निर्माण कार्यों को सील करने के निर्देश दिए थे। इस पर गुरुवार को जोन प्रभारी कवलेश्वर प्रसाद और सत्यव्रत भांवल ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पुलिस बल की मौजूदगी में इन दोनों निर्माण कार्यों पर सील लगा दी। एमडीए वीसी मधुसुदन हुल्गी ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि शहर में जहां भी अवैध निर्माण हो रहे हैं उन्हें चिह्नित करके फाइल प्रस्तुत करें। ऐसे अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई कर उनकी सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। एमडीए की कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें