फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मडीए ने निमार्णधीन दो भवनों को सील किया,

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीए की टीम ने मंगलवार को पाकबड़ा के समाथल रोड पर स्थित शाहजी नगर मोहल्ले में दो निर्माणाधीन भवनों को सील किया।
विज्ञापन

पाकबड़ा के समाथल रोड स्थित शाहजी नगर में दो भवनों का निर्माण चल रहा था। पांच मार्च को एमडीए के अधिकारियों ने इलाके का निरीक्षण किया था। इस दौरान अधिकारियों ने कार्य को रोकने के लिए आदेश दिए थे। एमडीए ने बताया की इसके बाद भी निर्माण कार्य जारी रखा गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को एमडीए के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन मकान को सील कर दिया। इसके पास ही बन रहे एक दूसरे मकान को भी एमडीए ने सील कर दिया। एमडीए के अवर अभियंता अवनीश मित्तल ने बताया की दोनों ने चोरी छुपे शटरिंग डालकर लिंटर डाल दिया था। दोनों निर्माणाधीन भवनों को सील किया गया। किसी के पास भी कोई नक्शा आदि नहीं था। एक भवन को मंगलवार और एक भवन को शनिवार को सील किया गया है। एमडीए के सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया की भवन अवैध रूप से बन रहे थे। इसलिए उनको सील किया गया है। अवैध प्लाटिंग की वह जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें