फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: शहर इमाम, सांसद समेत कई धर्म गुरु डीएम-एसपी से मिले, की निर्दोषों को परेशान नहीं करने की अपील

Sun, 12 Jun 2022 04:12 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

कुछ लोग पुलिस प्रशासन पर कुछ निर्दोष लोगों को हिरासत में लेने का भी आरोप लगा रहे है। सभी ने कहा कि वह लोग चाहते हैं कि प्रशासन किसी भी निर्दोष के खिलाफ कोई कार्रवाई न करे। प्रशासन के पास प्रदर्शन की वीडियोग्राफी है। उसे वह देख ले। जो लोग उसमें नहीं हैं उन्हें अथवा उनके परिवार के लोगों को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
मुरादाबाद में मारपीट व पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर इमाम की अगुवाई में सपा सांसद व कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने शनिवार डीएम-एसएसपी से मुलाकात की। सभी ने शुक्रवार को हुए प्रदर्शन के बाद प्रशासन द्वारा आरोपियों पर की जा रही कार्रवाई के नाम पर निर्दोष लोगों को परेशान न करने तथा दोषियों पर भी सिर्फ वही कार्रवाई करने की मांग की जितना उनका अपराध हो।

विज्ञापन


शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शहर के तीन स्थानों पर युवकों ने नुपुर शर्मा के बयान के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की थी। इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से मुकदमा दर्ज कर वीडियो अथवा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है। कई लोगों को हिरासत में लेकर भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

शहर इमाम हकीम सैय्यद मासूम अली आजाद की अगुवाई में नायब शहर इमाम सैय्यद फहद अली, दरगाह हजरत शाह मुकम्मल साहब के सज्जादा नशीन शिबली मियां, दरगाह सुल्तान शाह के सज्जादा नशीन नईम चिश्ती, सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, मुरादाबाद देहात से सपा विधायक हाजी नासिर कुरैशी ने शनिवार डीएम और एसएसपी से मुलाकात की। शहर इमाम ने दोनों अधिकारियों को बताया कि प्रदर्शन के मामले में पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर शहर के कई लोगों ने उनसे मुलाकात की है।
विज्ञापन


कुछ लोग पुलिस प्रशासन पर कुछ निर्दोष लोगों को हिरासत में लेने का भी आरोप लगा रहे है। सभी ने कहा कि वह लोग चाहते हैं कि प्रशासन किसी भी निर्दोष के खिलाफ कोई कार्रवाई न करे। प्रशासन के पास प्रदर्शन की वीडियोग्राफी है। उसे वह देख ले। जो लोग उसमें नहीं हैं उन्हें अथवा उनके परिवार के लोगों को परेशान न किया जाए। जो लोग दोषी हैं उन पर भी प्रशासन सिर्फ उतनी ही कार्रवाई करे जितनी उन पर वास्तविक रूप से बनती हो।

सभी ने कहा कि प्रदर्शन में अधिकांश युवा कुछ लोगों के बहकावे में पहुंच गए थे। लिहाजा उनके खिलाफ कोई ऐसी कार्रवाई प्रशासन न करे जिससे उनका भविष्य खराब हो। दोनों अधिकारियों ने सभी को किसी निर्दोष के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का भरोसा दिलाया।

शहर इमाम व सपा सांसद समेत कुछ लोगों ने मुलाकात की थी। शहर इमाम का कहना था कि किसी निर्दोष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाए। जो दोषी हों सिर्फ उन पर ही कार्रवाई हो। उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि किसी भी निर्दोष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। जो दोषी हैं उनका भी जितना अपराध है उसके मुताबिक ही कार्रवाई की जाएगी। शहर इमाम व उनके साथ आए अन्य सभी लोग प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन

- शैलेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें