फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिशनपुर भीमाठेर में भी बुखार से कई पीड़ित, डेंगू की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महानगर के वार्ड 20 भीमाठेर उर्फ बिशनपुर में डेंगू बुखार अपने पैर पसार रहा है। गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की गुरुवार बुखार से मौत हो चुकी है जबकि कई अन्य व्यक्ति यहां बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। इसके चलते यहां के लोगों में दहशत का माहौल है। वहां के लोगों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां अभी तक कोई दौरान नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर को कूड़ा मुक्त किए जाने का दावा नगर निगम कर रहा है, लेकिन हकीकत इससे इतर है। वार्ड 20 भीमाठेर में जहां-तहां खुले में फैली गंदगी से मच्छर पनप रहे हैं और तमाम लोग बुखार की चपेट में हैं। रिक्शा चलाकर जिंदगी बसर करने वाले अकील (50) की यहां बुखार के चलते गुरुवार को मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि उन्हें तेज बुखार आया था और उसके बाद काफी कमजोरी आ गई थी। यथा संभव इलाज भी कराया लेकिन उनकी मौत हो गई। इसके अलावा यहां रहने वाले निजार खां, उनके पुत्र इमरान खान, पुत्री फरहा, अंजुम खां के साथ ही भाई मोहम्मद इरफान खां कई दिनों से बुखार की चपेट में हैं।
फरहा की प्लेटलेट्स काफी कम हो जाने पर परिवार वालों को उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं साहबजादे और उनकी पत्नी नाजरी को कई दिन से जाड़ा बुखार आ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत है कि नगर निगम के द्वारा इस वार्ड में साफ -सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे मच्छरजनित रोग की चपेट में लोग लगातार आते जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम भी इस गांव में अभी तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें