फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बैरक की लाइट जलाने पर साथी पर चलाई गोली, गिरफ्तार

Sat, 17 Aug 2019 03:30 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुरादाबाद
विज्ञापन
साथी पर चलाई गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बैरक की लाईट जलाने से नाराज सिपाही ने अपने साथी पर तमंचे से गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


पुलिस लाईन की बैरक में शुक्रवार की सुबह एक सिपाही विजयपाल ने लाईट जला दी तो वहां सो रहे दूसरे सिपाही शिव ध्यान सिंह ने इसका विरोध किया। इसको लेकर दोनों में तू-तू, मैं-मैं होनी लगी। आरोप है कि इस दौरान शिव ध्यान से तमंचे से विजयपाल पर फायर कर दिया। हालांकि फायर विजयपाल को नहीं लगी, लेकिन गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस लाईन अफरा-तफरा मच गई।

बैरक में मौजूद अन्य सिपाही और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तमंचे से फायर करने के आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीओ लाईन वीके शर्मा ने बताया मामूली बात को लेकर सिपाही ने अपने साथी पर तमंचे फायर किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही इस बात की जांच की जा रही है कि उसके पास तमंचा कहां से आया।

उन्होंने बताया कि शिव ध्यान सिंह मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है। उसकी  कुछ समय पहले लखनऊ में ड्यूटी लगाई गई थी। वह गुरुवार की रात ही यहां आया था। उसके खिलाफ विभागीय जांच होगी। उसको निलंबित करने की संस्तुति एसपी से कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें