फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन खींचकर रोकी गईं दो एक्सप्रेस ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में शुक्रवार को दो अलग अलग जगह चेन पुलिंग कर दो एक्सप्रेस ट्रेन रोक दी गईं। चालकों ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दर्ज कराई है। लखनऊ मेल ट्रेन शुक्रवार सुबह नई दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। ट्रेन बालामऊ और दलेल नगर के बीच से गुजर रही थी। सुबह पांच बजकर 18 मिनट पर किसी ने चेन पुलिंग कर दी। जिससे ट्रेन रुक गई। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। ट्रेन में तैनात आरपीएफ के जवान उस कोच में पहुंचे। जिस कोच से चेन पुलिंग की गई थी, लेकिन चेन पुलिंग करने वालों का कुछ पता नहीं चल पाया। 35 मिनट यहां रुकने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई। इसके अलावा टोडरपुर व आंझी शाहबाद के बीलच सुबह दस बजकर 55 मिनट पर वाराणसी बरेली एक्सप्रेस चेन पुलिंग कर रोक दी गई। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद कोच में चेन खींचने वालों की तलाश की गई। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद ट्रेन को बरेली के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें