फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: कचहरी में महिला पर चाकू से हमले का प्रयास, आरोपी पति गिरफ्तार, लगाए ससुरालियों पर ये आरोप

Tue, 19 Apr 2022 10:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के चकलालपुर गांव निवासी आरती ने पति पर बेटी का अपहरण करने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला तारीख पर आई थी। महिला का आरोप है कि बेटी को अगवा कर ले जाने के दौरान पति ने उस पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने  आरोपी पति के खिलाफ केस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति पर चाकू से हमला करने और बेटी के अपहरण की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह कचहरी में तारीख पर आई थी। यहां पति चाकू लेकर पहुंच गया। महिला ने अपने अधिवक्ता व अन्य लोगों की मदद से आरोपी पति को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


मूंढापांडे थाना क्षेत्र के चकलालपुर गांव निवासी आरती की शादी पांच साल पहले मेरठ जनपद के मुंडाली थाना क्षेत्र के सिसौली गांव निवासी शिवम के साथ हुई थी। आरती का आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था। आरोप है कि आरती को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। इसके बाद आरती अपनी बेटी को लेकर मायके आकर रहने लगी थी। आरती ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। अदालत में केस विचाराधीन है। आरती ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर वह अपने पिता छत्रपाल के साथ कचहरी आई थी। महिला के साथ उसकी तीन साल की भी मौजूद थी। आरती ने बताया कि वह अपने अधिवक्ता के चैंबर पर बैठी थी। इसी दौरान पति शिवम और उसका पिता गजेंद्र आ गया।

आरोप है कि बेटी को अगवा कर जे जाने लगे। महिला ने इसका विरोध किया तो शिवम ने चाकू निकाल लिया और महिला पर हमले की कोशिश की। महिला की चीख पुकार सुनकर अन्य लोग भी मौके पर आ गए। इसके बाद महिला ने अपने अधिवक्ता और अन्य लोगों की मदद से आरोपी पति को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। इसी बीच शिवम का पिता मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी से एक चाकू भी बरामद किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मंगलवार शाम आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें