फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: मुरादाबाद के सभी चौराहों पर जले दीप, आजादी का मनाया जश्न, भारत माता की जय के लगे नारे

Tue, 15 Aug 2023 12:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोनकपुर स्टेडियम में सामूहिक दीपोत्सव किया गया। दीये जलते ही शहर देशभक्ति के जयकारों से गूंजने लगा। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में मुरादाबाद में दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुराबाद में दीयों के जगमग रोशनी, भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे, देशभक्ति के सुरीले गीत और झूमते हुए शहरवासी कुछ ऐसा ही माहौल था सोमवार को मुरादाबाद शहर का। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत दीपोत्सव मनाया गया। सामाजिक संगठनों और संस्थाओं ने सभी चौक, चौराहों, पार्कों, कॉलोनियों और सोसायटियों में सामूहिक रूप से दीये जलाकर आजादी का जश्न मनाया।

विज्ञापन

मुरादाबाद में मुरादाबाद में दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
आजादी की पूर्व संध्या पर सोनकपुर स्टेडियम में अमर उजाला और नन्हीं सी चिड़िया ट्रस्ट की ओर से सामूहिक दीपोत्सव मनाया। रात आठ बजे जैसे ही दीये जले, पूरा स्टेडियम देशभक्ति के जयकारों से गूंजने लगा। सभी के चेहरे पर आजादी के जश्न का जबरदस्त उत्साह था। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी हेमराज मीना, विशिष्ट अतिथि मेयर विनोद अग्रवाल, विधायक रितेश गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित किया।


जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी हेमराज मीना ने कहा कि कानून का पालन कर देश के सच्चे नागरिक का फर्ज निभाना सही मायने में आजादी है। मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा कि आजादी हमारे पूर्वजों के संघर्षों से मिली है। शहरवासी शहीदों और बलिदानियों को नमन करते हैं। आज देश तरक्की की राह पर चल रहा है।

ये सिर्फ हमारे शहीदों के बलिदान की वजह से ही संभव है। युवाओं को पूर्वजों के आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि शहर के हर घर में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है, जो हमारे लिए गौरव का विषय है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह का माहौल है, ऐसा लग रहा कि पूरा मुरादाबाद मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम से जुड़कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने कहा कि विभाजन-विभीषिका का दर्द सभी के सीने में है। ऐसे में दीये जलाकर हम उन पूर्वजों को नमन करते हैं, जिनके बलिदान की वजह से हमें आजादी मिली। इस दौरान साध्वी गीता प्रधान, मदालसा शर्मा, डॉ. मीनू मेहरोत्रा, मोना गुप्ता, डॉ. लता चंद्रा, रितु नारंग, शिवानी सिंह, सुषमा सरन आदि मौजूद रहीं।

सुरीले गीतों से बांधा समां

कंवलप्रीत खुराना ने अपनी सुरीली आवाज में एक के बाद एक कई देशभक्ति गीत सुनाए। वो भारत देश है मेरा, ओ पालन हारे तुमरे बिन हमरा कोई नहीं, है प्रीत जहां की रीत वहां गीत सुनाया। शशि किरन ने धरती सुनहरी अंबर नीला गीत सुनाया। राजीव गोस्वामी ने कविता सुनाई।
विज्ञापन

रंगोली बनाकर आजादी के नायकों को दी श्रद्धांजलि

स्टेडियम में शहर की बेटियों ने भव्य रंगोली बनाई। वरीशा, काशिफा, दीक्षा, इकरा, हुरिया ने आजादी के नायक महात्मा गांधी, विवेकानंद, शहीद भगतसिंह, सरदार बल्लभ भाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, चंद्र शेखर आजाद के चित्र उकेरे। इसके साथ ही कथक और भरतनाट्यम की प्रस्तुतियों के चित्र बनाकर देश की संस्कृति से रूबरू करवाया। वहां आने वाले सभी शहरवासियों ने रंगोली की सराहना की। इसे बनाने में बिलाल और बासित का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें