फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिकोणीय प्रेम में हत्या: महिला के इशारे पर दूसरे प्रेमी ने पहले को मारी थी गोली, भोजपुर के जंगल में मिली लाश

Mon, 14 Aug 2023 03:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के भोजपुर में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि युवक की जान प्रेम प्रसंग के चलते गई है। मामले में महिला और उसके प्रेमी को पकड़ लिया गया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में घटना का खुलासा करते एसएसपी हेमराज मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर कस्बे में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का मुरादाबाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि मृतक विक्की के गांव की एक महिला से लंबे समय से प्रेम संबंध थे। इसी बीच महिला की एक और व्यक्ति से निकटता बढ़ गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos


बताया कि महिला के कहने पर ही उसके दूसरे ने पहले प्रेमी विक्की की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसकी लाश को जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर कस्बा निवासी विक्की (22) पुत्र मलखान महानगर की पीतल फर्म में बर्तन पैकिंग का काम करता था।


शुक्रवार को वह छुट्टी पर था और शाम को अपने दोस्तों के साथ गांव के पास बॉलीवाल खेल रहे युवकों को खेल देख रहा था। इसके बाद घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने विक्की को आसपास के गांवों व मुरादाबाद के मोहल्लों में तलाशा लेकिन पता नहीं चला। शनिवार सुबह उसका शव राजपाल सिंह के खेत से बरामद हुआ।
विज्ञापन


शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद सीओ ठाकुरद्वारा और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी।भाई विनोद की तहरीर पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें